June 24, 2026
कोरबा लाए जा रहे 10 मृतक श्रद्धालुओं के शव, महाकुंभ यात्रा के दौरान हुआ था हादसा
Advertisement Banner

कोरबा.छत्तीसगढ़ के कोरबा से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रही बोलेरो वाहन का दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को आज पंचनामा कर दर्री बरॉज क्षेत्र के कलमीडुग्गू लाया जा रहा है। देर रात तक शव पहुंचेंगे और कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

कैसे हुआ हादसा?

कमलीडुग्गू वार्ड के दो परिवारों के पिता-पुत्र, एक परिवार के साला-जीजा समेत 3 अन्य लोग बोलेरो से प्रयागराज रवाना हुए थे। शुक्रवार रात अनुपपुर में कुछ देर रुकने के बाद वे आगे बढ़े, लेकिन देर रात प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में सभी की जान चली गई।

समर्थकों की मौत से गमगीन हुई पार्षद

मृतकों में 8 लोग कलमीडुग्गू वार्ड की नव-निर्वाचित भाजपा पार्षद राधा बाई महंत के समर्थक थे, जिन्होंने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए मेहनत की थी। शनिवार को मतगणना में राधा बाई पार्षद निर्वाचित हुईं, लेकिन जीत की खुशी मातम में बदल गई।

जीत के बाद भी नहीं मनाया जश्न

चुनाव परिणाम के बाद जहां प्रदेशभर में भाजपा की जीत का जश्न था, वहीं राधा बाई महंत ने अपने समर्थकों की मौत के कारण कोई जश्न नहीं मनाया और न ही पटाखे फोड़े। सड़क हादसे की खबर से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन