June 22, 2026
Porn वीडियो देख रहे हो?"… और ठग लिए 4.5 लाख!
Advertisement Banner

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है। बिलासपुर के सकरी इलाके में एक निजी संस्थान में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड दिलीप तिवारी को ठगों ने “पॉर्न वीडियो देखने” का आरोप लगाकर डरा-धमका कर साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए।

ठगों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बताकर कॉल किया और कहा कि उसके खिलाफ अश्लील कंटेंट देखने का केस दर्ज है। साथ ही, डिजिटल अरेस्ट की धमकी भी दी गई। डर के मारे दिलीप ने किस्तों में करीब ₹4,50,000 जालसाजों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

परिजनों के कहने पर टूटा डर, पहुंचा थाने

जब दिलीप ने बार-बार रिश्तेदारों से कर्ज माँगना शुरू किया, तो शक होने पर परिजनों ने सच्चाई पूछी। तब जाकर उसने पूरी कहानी बताई। इसके बाद वह सकरी थाना पहुँचा और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गार्ड के अकाउंट से ट्रांसफर हुए ₹2.5 लाख होल्ड करा लिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कर्ज लेकर चुकाए पैसे

दिलीप ने ठगों को रुपए देने के लिए अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से उधार लिया था। लेकिन जब बार-बार कर्ज की मांग की, तो उसके रिश्तेदारों को शक हुआ। पूछताछ करने पर सारा मामला सामने आया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन