Bilaspur news: इंजीनियर की खुदकुशी मामले में खुलासा, युवती पर FIR ।News4u36

Bilaspur news: इंजीनियर की खुदकुशी मामले में खुलासा, युवती पर FIR

Mkyadu
2 Min Read

Bilaspur news: बिलासपुर। शहर के अग्रसेन चौक में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद नोएडा की एक युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) का केस दर्ज कर लिया है। इंजीनियर के पास से मिले सुसाइड नोट और मोबाइल मैसेज से ब्लैकमेलिंग व लगातार मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आई है।

ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

साकेत अपार्टमेंट निवासी गौरव सवन्नी (30) नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और हाल ही में वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे।
27 सितंबर को वे किसी बात से नाराज होकर घर से अचानक निकल गए। देर रात उनकी लाश उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिली।

पुलिस को उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण प्रियंका नाम की युवती को बताया था।

दुष्कर्म केस और ब्लैकमेलिंग की कहानी

जांच में सामने आया कि नोएडा की युवती ने पहले गौरव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
जमानत पर बाहर आने के बाद से गौरव घर से ही काम कर रहे थे।

परिजनों और पुलिस के अनुसार, युवती लगातार गौरव पर दबाव बनाती थी और उन्हें धमकियां व मानसिक प्रताड़ना दे रही थी। इसी तनाव और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस ने की FIR, जल्द होगी गिरफ्तारी

तफ्तीश पूरी होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने युवती प्रियंका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
टीआई के अनुसार, जल्द ही एक टीम नोएडा भेजी जाएगी, जहां से आरोपी युवती को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन