Bhilai News: पार्क में चल रही थी अश्लील हरकतें, भाजपा विधायक ने मारा छापा…

Bhilai News: वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार तो छापेमारी करने वे स्वयं नेहरू नगर गार्डन जा पहुंचे। और सभी प्रेमी जोड़ों को समझाइश दी। कुछ प्रेमी जोड़ों की विधायक से बहस भी हुई, कहा ओयो तो बंद करा दिया आपने, अब आखिर जाएं तो कहां ही जाएं। जिसके बाद रिकेश ने गार्डन में इश्क फरमाने से मना किया।

गार्डन के आसपास रहने वालों लोगो ने ही विधायक को   इसकी शिकायत दी थी कि गार्डन में कुछ अश्लील हरकतें होती हैं, जिससे उनको घरों में रहने में परेशानी होती है।

नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों के लिए अड्डा बन गया है,इसी शिकायत विधायक को मिली थी, प्रेमी जोड़ें गार्डन में कुछ अश्लील हरकत करते नजर आ जाते हैं।

स्वयं विधायक छापेमारी करने रविवार दोपहर नेहरू नगर गार्डन का धमके। गार्डन में आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी धूप में वहां मौजूद थे। विधायक के काफिले को देख वे थोड़ा झिझक गए, लेकिन भागे नहीं। विधायक एक-एक कर सभी के पास पहुंचे। इस दौरान उनके कुछ साथी मोबाइल चालू रखे हुए थे। वीडियो बनता देख कई प्रेमी जोड़े को थोड़ा भय हो गया।

विधायक भड़के

सभी प्रेमी जोड़े के पास विधायक रिकेश सेन पहुंचे। और उनसे पूछा कि गार्डन में आप लोग ये क्या कर रहे हो, जिसपर प्रेमी जोड़े विधायक से कहते दिखे कि वे क्या करें आप ने ही तो ओयो बंद कराया है,फिर हम कहां जाए। ओयो में मिल लिया करते थे। इसके बाद विधायक रिकेश सेन और भड़क गए उनसे कहा कि वैशाली नगर में गलत काम के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन