कोरिया: पति को पत्नी ने दी मुखाग्नि, हुआ गमगीन माहौल ।News4u36

कोरिया: पति को पत्नी ने दी मुखाग्नि, हुआ गमगीन माहौल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरिया जिले के पटना से सटे करजी ग्राम पंचायत के मुक्ति धाम में एक दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला। श्यामपति राजवाड़े ने अपने पति कतवारी लाल को मुखाग्नि दी, और यह देखकर गांववालों की आँखें नम हो गईं।

बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय कतवारी लाल राजवाड़े पिछले दो सालों से मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे। हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि श्यामपति ने अपने हिस्से की ज़मीन तक बेच दी थी, लेकिन अंततः कतवारी की जान नहीं बच सकी।

सोमवार को, श्यामपति और गांववासियों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई – अंतिम संस्कार में मुखाग्नि कौन देगा? शादी के 25 साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं थी। राजवाड़े समाज के लोगों ने सलाह दी कि कतवारी के बड़े भाई के बेटे संतलाल को मुखाग्नि देने के लिए बुलाया जाए। लेकिन संतलाल ने इसके बदले एक लाख रुपये या 5 डिसमील ज़मीन की मांग की।

श्यामपति ने बताया कि उनके पास जीवनयापन के लिए 15-20 डिसमील ज़मीन बची है, और यदि वह 5 डिसमील ज़मीन दे देतीं, तो उनका गुज़ारा कैसे चलता? उन्होंने 15 हजार रुपये देने की पेशकश की, लेकिन संतलाल फिर भी नहीं माना।

अंत में श्यामपति ने खुद ही मुखाग्नि देने का फैसला किया। उन्होंने अपने पति की अर्थी को कंधा दिया और मुक्तिधाम पहुंचकर मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख कर गांववालों की आँखों से आंसू आ गए।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन