July 15, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं का फूटा गुस्सा, ढाका में गूंजे 'जय श्री राम' के नारे
Advertisement Banner

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को हजारों हिंदू सड़कों पर उतर आए। भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान और राम की विशाल मूर्ति का निर्माण रोके जाने के विरोध में लोगों ने मशाल जुलूस निकाला और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

हिंदू संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग शाहबाग चौराहे पर जुटे और वहां से नेशनल प्रेस क्लब तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और राम मूर्ति निर्माण का काम फिर से शुरू कराने की मांग की।

क्या है विवाद?

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में गाइबांधा में एक प्रदर्शन के दौरान भगवान राम की तस्वीर का अपमान किया गया था। इस मामले में केस दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे हिंदू समुदाय में नाराजगी बढ़ गई है।

क्यों रुका राम मूर्ति का निर्माण?

गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी में भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि कट्टरपंथी समूहों की धमकियों के बाद इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया। मंदिर समिति का कहना है कि सामाजिक तनाव को देखते हुए फिलहाल काम बंद किया गया है।

इस परियोजना में भगवान कृष्ण और भगवान शिव की विशाल मूर्तियां भी प्रस्तावित हैं। परियोजना की लागत करीब 22 करोड़ बांग्लादेशी टका बताई जा रही है।

सरकार को दिया 72 घंटे का समय

हिंदू संगठनों ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और मूर्ति निर्माण दोबारा शुरू नहीं हुआ तो देशभर में बड़े आंदोलन किए जाएंगे। शनिवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय देश की आबादी का लगभग 8 प्रतिशत है। हाल के वर्षों में अल्पसंख्यकों पर हमलों और सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी वजह से हिंदू संगठनों ने सरकार से सुरक्षा और धार्मिक अधिकारों की रक्षा की मांग की है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन