अमेरिका में भारतीय नागरिक की हत्या: पत्नी-बेटे के सामने सिर काटा : Indian killed in motel USA ।News4u36

अमेरिका में भारतीय नागरिक की हत्या: पत्नी-बेटे के सामने सिर काटा : Indian killed in motel USA

Mkyadu
2 Min Read

Indian killed in motel USA: अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास शहर में एक भारतीय नागरिक की खौफनाक हत्या कर दी गई। चंद्रा नागमल्लैया (50), जो कर्नाटक के निवासी थे, पिछले 2-3 वर्षों से डाउनटाउन सूट्स मोटल का प्रबंधन कर रहे थे। घटना 10 सितंबर को सुबह सैमुएल बुलेवार्ड स्थित मोटल में हुई।

आरोपी कौन है और क्या था मामला?

हत्या का आरोपी 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज है, जो उसी मोटल का कर्मचारी था। विवाद की शुरुआत नागमल्लैया द्वारा कोबोस को टूटी वाशिंग मशीन का उपयोग न करने को कहने पर हुई। इसके बाद बहस इतनी बढ़ गई कि कोबोस ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हृदयविदारक वारदात: सिर काटकर कूड़ेदान में फेंका

कोबोस ने नागमल्लैया का सिर काटकर पार्किंग एरिया में लात मारी और कूड़ेदान में डाल दिया। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा वहीं मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कटा सिर सड़क पर गिरता और फिर कूड़ेदान में डालते हुए दिखाया गया।

आरोपी की पृष्ठभूमि

योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज क्यूबा का नागरिक है। वह पहले भी फ्लोरिडा और ह्यूस्टन में हत्या के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया गया था। फिलहाल, डलास पुलिस ने उसे बिना जमानत के आव्रजन हिरासत में लिया है।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत सरकार पूरी तरह से इस मामले पर नजर रख रही है और परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन