July 18, 2026
सोनम वांगचुक नहीं हैं '3 Idiots' की कहानी! आमिर खान ने बताई असली सच्चाई
Advertisement Banner

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आखिरकार उस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ दी, जो वर्षों से चर्चा का विषय बना हुआ था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘3 Idiots’ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी।

लंदन में फिल्म ‘लगान’ के विशेष प्रीमियर के दौरान मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने कहा कि ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक को जोड़ना एक गलतफहमी है। उन्होंने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब न तो वह और न ही फिल्म की पूरी टीम सोनम वांगचुक को जानती थी।

आमिर ने कहा, “यह पूरी तरह गलत है। जब हम फिल्म बना रहे थे, तब हमें मिस्टर सोनम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी, लेखक अभिजात जोशी और हमारी पूरी टीम उन्हें नहीं जानती थी।”

उन्होंने अभिनेता ओमी वैद्य के उस पुराने बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि फिल्म का किरदार फुंसुख वांगडू सोनम वांगचुक से प्रेरित था। आमिर ने कहा कि यह ओमी की व्यक्तिगत सोच हो सकती है, लेकिन यह तथ्य नहीं है।

हालांकि, आमिर खान ने सोनम वांगचुक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और उनका सम्मान किसी फिल्मी किरदार से जोड़कर नहीं, बल्कि उनके योगदान के आधार पर होना चाहिए।

इस दौरान आमिर ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सभी लोग उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों और अपना अनशन समाप्त करें।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन