गोवा में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के बाद इंजन में आई खराबी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस गोवा लौटना पड़ा। विमान के एक इंजन में खराबी आने के बाद पायलटों ने उसे मोपा स्थित मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। विमान में 229 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने 1 सितंबर की सुबह नॉर्थ गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी गई और विमान को वापस गोवा मोड़ दिया गया।

इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलते ही तय सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया गया। पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया।

कंपनी के मुताबिक, विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए इंडिगो ने खेद जताया है। यात्रियों को रिफ्रेशमेंट देने के साथ उनकी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई।

बिलासपुर में भी विमान का टायर फटा था

इससे पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान का टायर फट गया था। यह दिल्ली-बिलासपुर अलायंस एयर की फ्लाइट थी, जिसमें 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।

टायर फटने के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रनवे से निकालकर टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचाया गया।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य