July 19, 2026
जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह
Advertisement Banner

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनके 21वें दिन के अनशन के दौरान दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर की गई।

वांगचुक 20 दिनों से अनशन पर थे और 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा कर चुके थे। इससे पहले ही पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। इस दौरान सफेद चादर की आड़ में उन्हें एंबुलेंस तक ले जाने का वीडियो भी सामने आया है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया, जबकि दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अदालत के आदेश का पालन किया गया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर अफरातफरी का माहौल बना।

डॉक्टरों के मुताबिक, वांगचुक के वाइटल्स सामान्य हैं। उन्हें हाइपोटेंशन और हाइपोग्लाइसीमिया की निगरानी में रखा गया है। उनकी ईसीजी सामान्य है, वे होश में हैं और हालत स्थिर बताई गई है।

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी सेहत को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को रोजाना स्वास्थ्य जांच कराने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन