कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहने पर माफी से किया इनकार

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहने पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। साथ ही, उन्होंने मुंबई हैबिटेट स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ की आलोचना की है।

क्या कहा कामरा ने?

कामरा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर 4 पन्नों का बयान जारी कर कहा, “मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैंने वही कहा जो अजित पवार ने भी कहा था। मैं भीड़ से नहीं डरता और छिपकर बैठने वाला नहीं हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वे इनसे घबराने वाले नहीं हैं।

स्टूडियो में तोड़फोड़ पर प्रतिक्रिया

कामरा ने कहा कि कोई भी मनोरंजन स्थल कलाकारों के विचारों के लिए जिम्मेदार नहीं होता। उन्होंने मजाक में कहा, “अगर आपको बटर चिकन पसंद नहीं आता, तो इसका मतलब यह नहीं कि टमाटर के ट्रक पलट दो!”

धमकियों पर क्या बोले?

उन्होंने कहा कि “अभिव्यक्ति की आज़ादी सिर्फ अमीर और शक्तिशाली लोगों की चापलूसी के लिए नहीं होनी चाहिए। नेताओं और राजनीतिक व्यवस्था का मजाक उड़ाना गैरकानूनी नहीं है।”

अगला शो कहां करेंगे?

कामरा ने व्यंग्य करते हुए कहा, “अब अगला शो मुंबई के एलफिन्स्टन ब्रिज पर करूंगा, जिसे वैसे भी गिराने की जरूरत है।”

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के ‘हैबिटेट स्टूडियो’ में कामरा ने अपने शो ‘नया भारत’ में बिना नाम लिए शिंदे को “गद्दार” कहा। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने होटल और स्टूडियो में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में 20 शिवसेना कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कामरा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसके चलते स्टूडियो को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन