सीएम विष्णुदेव साय ने ऋचा कौशिक के निधन पर शोक जताया

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऋचा कौशिक के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति मिले। ॐ शांति!”

ऐसे हुआ हादसा

भाजपा महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की मौत रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। ऋचा का दुर्ग के अंजोरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था, जिसमें वह और उसके तीन दोस्त घायल हो गए थे।

ऋचा (22) 14 मार्च को दोपहर 3 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ होली मनाने के बाद दुर्ग के अंजोरा स्थित एक ढाबे में खाना खाने गई थी। वे स्कोडा कार (CG 07 CP 7214) से वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां शराब पार्टी भी हुई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह


खाना खाने के बाद वे भिलाई लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई। हादसा अंजोरा ढाबे से करीब 500 मीटर आगे हुआ, जब कार हाईवे के डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटी खाते हुए पेट्रोल पंप के बोर्ड से जा टकराई।

ऋचा ने बचने की कोशिश की, लेकिन…


बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ऋचा ने गाड़ी से कूदने की कोशिश की, लेकिन कार की स्पीड अधिक होने के कारण वह हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। इससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बाकी तीन दोस्त कार के अंदर ही थे, इसलिए उन्हें हल्की चोटें आईं।

ऋचा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन