रायपुर: रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मियों ने मनाई होली

रायपुर। राजधानी में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से खत्म होने के बाद आज पुलिस परिवार ने पूरे जोश के साथ होली मनाई। इस मौके पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर ढोल-नगाड़े बजाए और ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर खूब डांस किया। रंगों से सराबोर पुलिसकर्मियों ने जमकर होली का आनंद लिया।

ड्यूटी के बाद पुलिस का जश्न

होली के दिन जब शहरवासी अपने घरों में त्योहार मना रहे थे, तब पुलिसकर्मी शांति बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी पर तैनात थे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने उनकी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा,

“पिछले 72 घंटों से पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर था। उनकी मेहनत और शहरवासियों की जागरूकता की वजह से इस बार होली शांतिपूर्ण रही।”

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहार के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उनके योगदान को सराहा जाना चाहिए।

इस खास मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस परिवार की होली को यादगार बनाया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन