June 26, 2026
बलरामपुर: 10वीं की छात्रा 6 महीने की गर्भवती, प्रेमी गिरफ्तार
Advertisement Banner

बलरामपुर में एक स्कूली छात्रा के गर्भवती होने की खबर ने सनसनी फैला दी है। मामला पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा का है, जो 6 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। छात्रा के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे पता चला मामला?

छात्रा की तबीयत बार-बार खराब होने के बाद हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह 6 महीने की गर्भवती है। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले में दखल दिया।

क्या है पूरा मामला?

छात्रा का 19 साल के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान जब छात्रा अपने गांव गई थी, तब दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। कुछ समय बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल में हुई जांच से गर्भावस्था का पता चला।

पुलिस ने की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद राजपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छात्रा के परिजनों को भी थाने बुलाकर उनकी बात सुनी गई।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन