रायगढ़: चुनावी ड्यूटी में लापरवाही पर 2 शिक्षक निलंबित, 118 को नोटिस

रायगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, 118 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

क्यों हुई कार्रवाई?

10 फरवरी को केआईटी परिसर रायगढ़ में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों शिक्षक ड्यूटी से गायब पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इन पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की गई है।

कौन-कौन हुए निलंबित?

काश्मीर कुजूर – शिक्षक, माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी, विकासखंड-खरसिया

अखिल शर्मा – सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा, विकासखंड-खरसिया

दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खरसिया को बनाया गया है।

118 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि राही ने बताया कि चुनावी ड्यूटी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई थी। लेकिन 118 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इस पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन