दुर्ग जिला अस्पताल में नवजातों की अदला-बदली! डीएनए टेस्ट से सुलझेगा मामला ।News4u36

दुर्ग जिला अस्पताल में नवजातों की अदला-बदली! डीएनए टेस्ट से सुलझेगा मामला

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

दुर्ग, 3 फरवरी: दुर्ग जिला चिकित्सालय के मातृ शिशु अस्पताल में नवजात बच्चों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। शबाना नाम की महिला, जिसकी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जब अपने बच्चे को घर ले गई तो उसे बच्चे के कलाई पर लगे नेम बैंड में “साधना” लिखा मिला। इस पर परिवार ने तुरंत अस्पताल में शिकायत दर्ज कराई।

अस्पताल में मचा हड़कंप, जांच के आदेश

जब यह मामला अस्पताल प्रशासन तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। तुरंत ही साधना और उसके परिवार को अस्पताल बुलाया गया, लेकिन साधना यह मानने को तैयार नहीं थी कि उसका बच्चा बदल गया है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन की गलती से बच्चों की अदला-बदली हुई हो सकती है।

डीएनए टेस्ट से होगा फैसला

अस्पताल प्रशासन ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के निर्देश पर दोनों नवजातों और उनके माता-पिता का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद, जो बच्चा जिसके माता-पिता का होगा, उसे सौंप दिया जाएगा। साथ ही, जिम्मेदार स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन