CG Nikay Chunav 2025: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 34 बिंदुओं का किया वादा ।News4u36

CG Nikay Chunav 2025: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 34 बिंदुओं का किया वादा

Mkyadu
4 Min Read
Advertisement Banner

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच, 5 फरवरी को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 34 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वादा किया है, जिन्हें वे आगामी पांच वर्षों में पूरा करने का दावा कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीजी पीसीसी) के प्रमुख दीपक बैज ने इस घोषणा पत्र को जारी किया और जनता से इन वादों को पूरा करने का वादा किया। कांग्रेस का उद्देश्य जनता के लिए बेहतर सेवाएं और विकास लाना है।

कांग्रेस ने जारी किया 34 बिंदुओं का घोषणा पत्र

  1. तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण की विशेष पहल की जाएगी।
  2. घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।
  3. शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।
  4. महिला सुरक्षा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से सामंजस्य कर चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास सीसी कैमरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
  5. सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  6. श्रद्धांजलि राशि योजना में बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाएगा।
  7. निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
  8. सम्पत्तिकर, समेकितकर और जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी।
  9. आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है, वहां यह सुविधा शुरू की जाएगी।
  10. मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा।
  11. प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
  12. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए हर निकाय में सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लाइब्रेरी खोली जाएगी।
  13. नगर निगम द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे कार्यक्रमों में पानी टैंकर मुफ्त में दिए जाएंगे।
  14. यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।
  15. शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
  16. पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
  17. चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग जोन चिन्हांकित किए जाएंगे।
  18. विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को चेक हस्ताक्षर का अधिकार वापस दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
  19. कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
  20. सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
  21. शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने का अधिकार दिया जाएगा।
  22. सभी को पात्रतानुसार वृद्धा, दिव्यांग और निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त कराई जाएगी।
  23. सरकारी स्कूलों और आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  24. सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।
  25. स्कूली और महाविद्यालयी छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे।
  26. जन्म, मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट की घर पहुंच सुविधा दी जाएगी।
  27. युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाए जाएंगे।
  28. महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
  29. सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाएगी।
  30. कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को कार्यों की पूर्ण होने की समय सीमा के साथ सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।
  31. संपत्तिकर की राशि नियमित समय पर भुगतान करने पर विशेष छूट दी जाएगी।
  32. सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
  33. प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाए जाएंगे।
  34. नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाएगी।
Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन