अजय कुमार भल्ला ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दी बधाई

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को मणिपुर के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, डी कृष्णकुमार ने इंफाल स्थित राजभवन में भल्ला को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

अजय कुमार भल्ला ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले साल जुलाई में मणिपुर के प्रभारी राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह, और मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष केशम मेघचंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की बधाई

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी और उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन से हमारे राज्य का विकास और प्रगति और भी सुदृढ़ होगी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं मणिपुर सरकार और यहां के लोगों की ओर से आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हूं, ताकि राज्य की समृद्धि और कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके।”

अजय कुमार भल्ला का करियर

अजय कुमार भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह अगस्त 2019 से अगस्त 2024 तक केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्यरत रहे। शपथ ग्रहण के बाद, भल्ला ने राजभवन में मणिपुर राइफल्स और इंडिया रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा आयोजित गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन