Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश ।News4u36

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश

Mkyadu
1 Min Read

Kedarnath Helicopter Crash: रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक मेडिकल हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। यह हेलीकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ पहुंचा था। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे — सभी सुरक्षित हैं।

यह हादसा केदारनाथ हेलीपैड से करीब 20 मीटर पहले हुआ। पायलट ने समय रहते खराबी को पहचान लिया और सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को एक समतल स्थान पर आपातकालीन रूप से लैंड करा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, हेलीकॉप्टर का टेल रोटर टूट गया।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार, दिल्ली से दर्शन को आई एक महिला श्रद्धालु को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद राज्य सरकार की संजीवनी हेली एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया। हेलीकॉप्टर में एम्स ऋषिकेश की मेडिकल टीम भी सवार थी, जिसमें एक डॉक्टर और एक नर्स शामिल थे।

इस घटना की जांच DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) द्वारा की जाएगी, जिससे तकनीकी खराबी का सही कारण सामने आ सके।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन