बड़ी खबर: अब घर बैठे होगी जायदाद की रजिस्ट्री,जाने पूरी खबर

अब छत्तीसगढ़ में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री कराने के लिए आपको पंजीयन दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। राज्य में नई पैड सर्विस शुरू की गई है, जिसके तहत आप घर बैठे अपनी रजिस्ट्री करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको 25,000 रुपए का खर्च करना होगा।

इस सुविधा के तहत, जो लोग रजिस्ट्री के लिए पंजीयन दफ्तर नहीं जाना चाहते और घर पर ही यह प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, वे 25,000 रुपए का शुल्क अदा करके यह सेवा ले सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप चाहते हैं कि आपकी रजिस्ट्री किसी विशेष समय पर हो, न कि पंजीयन दफ्तर द्वारा दिए गए टाइम स्लॉट में, तो इसके लिए आपको 15,000 रुपए की अतिरिक्त फीस अदा करनी होगी।

यह बदलाव छत्तीसगढ़ में पहली बार लागू किया गया है, और इसके लिए वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने रजिस्ट्रीकरण एक्ट में संशोधन किया है। 6 दिसंबर को राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

इसके अलावा, हक त्याग विलेख से जुड़ी प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब यदि रजिस्ट्री किसी परिवार सदस्य के पक्ष में हो, तो उस पर केवल 500 रुपए का शुल्क लगेगा। इसमें परिवार के सदस्य जैसे पिता, माता, पत्नी, पुत्रवधु, बहन, और पौत्र-पौत्री शामिल हैं। वहीं, अगर दो अलग परिवारों के सदस्य के बीच संपत्ति का विक्रय, विनिमय, या दान किया जाता है, तो रजिस्ट्री शुल्क बाजार मूल्य का 4 प्रतिशत होगा।

इस नई व्यवस्था के तहत, रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव लाने के लिए 25,000 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा, इसके साथ ही सामान्य रजिस्ट्री शुल्क भी देना होगा। हालांकि, यह अतिरिक्त शुल्क वसीयत, दत्तक ग्रहण, और अन्य कुछ विशेष मामलों पर लागू नहीं होगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन