Ipl2022 KKR vs RR : आउट होने पर भड़के एरोन फिंच, गेंदबाज को दिखाई आंख

 सोमवार को KKR vs RR के बीच हुए मैच में KKR के खिलाड़ी एरोन फिंच ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिन्होंने अपनी पारी में मात्र 28 गेंदों पर 58 रन बनाए,फिंच के इस तूफानी पारी का अंत तब हुआ जब प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया। 

सोमवार को KKR vs RR के बीच हुए मैच में KKR के खिलाड़ी एरोन फिंच ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, अपनी इस पारी में फिंच ने मात्र 28 गेंदों पर 58 रन बनाए, साथ ही RR के गेंदबाजों पर खूब कहर ढाया , और गेंदबाजों की खूब धुनाई की , लेकिन फिंच की तूफानी रफ्तार पर लगाम तब लगा जब प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया।

आउट होने से पहले एरोन KKR को काफी आसानी से अपने लक्ष्य की ओर ले जा रहे थे, फिंच ने अपनी पारी में 2 छक्के और 9 चौके लगाए, जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपने जाल में फसाकर करुण नायर के हाथो कैच कराया, इसके बाद मैदान में जो हुआ उसने खूब सुर्खियां पाई दरअसल जैसे ही फिंच कैच आउट हो गए, वैसे ही बैट्समैन और बॉलर के बीच थोड़ी तनातनी भी हो गई।

Prasidh wins the battle against Finch pic.twitter.com/9oFQP7DIcY

— India Fantasy (@india_fantasy) April 18, 2022

 सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है, फिंच कैच आउट होने के बाद गेंदबाज से कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं, तो वही गेंदबाज प्रसिद्ध ने भी बल्लेबाज को आंखे दिखाई, इन दोनो के बीच हुई तनातनी की फोटोज सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी रही है।

इससे पहले जॉस बटलर ने IPL 2022 में अपना दूसरा शतक जड़ा और RR vs KKR के मैच KKR के खिलाफ 217 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा, जॉस बटलर ने 61 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 5 छक्के और 9 चौके लगाए,साथ ही पहले विकेट के लिए पडिक्कल (24)के साथ 97 और कप्तान संजू सैमसन(38) के साथ 67 रनो की शानदार साझेदारी की ।जिसके बाद आखिर में हेटमायर 13 गेंदों पर  26 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन