हनुमान चालीसा विवाद: नवनीत राणा और रवि राणा की फिर हो सकती है गिरफ्तारी,जमानत को आज चुनौती दे सकती है महाराष्ट्र सरकार!

Politics

मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को जमानत दे दी, जिन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा को लेकर गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र की सरकार लोकसभा सांसद नवनीत राणा व उनके  पति  विधायक रवि राणा की जमानत को चुनौती दे सकती है। “मैंने नवनीत  और रवि राणा की कुछ क्लिप भेजी हैं। उन क्लिप को ध्यान से देखने के बाद, मैं संतुष्ट हूं कि उनकी बातचीत उन्हें दिए गए जमानत आदेश में रखी गई शर्तों का उल्लंघन है। इसलिए, मैं कर्तव्यबद्ध हूं इसे अदालत के सामने लाने के लिए। मैं इसे आज अदालत के सामने रखूंगा। मैं अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए आग्रह करूंगा  “विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरत के द्वारा ऐसा  कहा गया।

मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को उन दोनों को जमानत दे दी, जिन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद गिरफ्तार किया गया था।

गुरुवार को जेल से रिहा होने के बाद नवनीत राणा को मेडिकल चेकअप के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में ले जाया गया था। छाती, गर्दन और शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द के साथ-साथ स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत के चलते शनिवार को लीलावती अस्पताल में उनका एमआरआई स्कैन और पूरे शरीर का चेकअप हुआ। 

12 दिन जेल में रहने के बाद दोनो को कोर्ट की ओर से जमानत मिली थी।

जमानत देते समय अदालत ने कई शर्तें रखी थीं, जिनका उल्लंघन करते हुए जमानत रद्द की जा सकती थी। ऐसी ही एक शर्त में यह भी शामिल है कि नवनीत राणा और उनके पति इस मामले को लेकर मीडिया में कोई बयान जारी नहीं कर सके।

हालांकि जब नवनीत राणा अस्पताल से छुट्टी मिली तो उन्होंने मीडिया से बात की और गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया।

एमपी-एमएलए दंपति ने यह घोषणा की थी कि वे बांद्रा में उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।जिसको लेकर 23 अप्रैल राणा दंपत्ति की उनके मुंबई आवास से गिरफ्तारी हुई थी, दोनों पर राजद्रोह, दुश्मनी को बढ़ावा देने और मारपीट करने के आरोप को लेकर दो केस दर्ज की गई थीं। एक लोक सेवक कर्तव्य के निर्वहन को रोकने के लिए।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन