Gwalior News: चलती बस में युवक को आई गर्लफ्रेंड की याद,कर दिया ऐसा कांड की तीन थानों की पुलिस ने किया पीछा… ।News4u36

Gwalior News: चलती बस में युवक को आई गर्लफ्रेंड की याद,कर दिया ऐसा कांड की तीन थानों की पुलिस ने किया पीछा…

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की याद में इस कदर डूब गया की अपने होश गवा दिए,इस बीच उसने ऐसा कांड भी कर डाला जिसकी वजह से तीन थानों की पुलिस भी उसके पीछे पड़ गई।

तीन थानों की पुलिस पड़ी युवक के पीछे

जानकारी अनुसार, सुबह 5 बजे ग्वालियर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को फोन कर बताया कि गुजरात से भिंड जा रही वीडियो कोच बस में दो युवक युवती से गैंगरेप कर रहे हैं। ग्वालियर से बस अभी-अभी ही निकली है। उसे कोई भी नहीं बचा रहा।

कंट्रोल रूम से पॉइंट मिलते ही DSP महिला सेल किरण अहिरवार, गोला का मंदिर थाने के टीआई और मुरार थाना प्रभारी सहित पुलिस बल गोला का मंदिर चौराहे पर जा पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि बस कुछ देर पहले ही यहां से भिंड के लिए निकल चुकी है।

महराजपुरा थाने की पुलिस को निर्देश दिए की वे बस को रोके । इसके बाद बस को बरेठा टोल पर रोकागया। बस की जांच की तो पता लगा की ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। बाद में पुलिस ने ग्वालियर निवासी जितेंद्र कुमार को बस स्टैंड पर जाकर गिरफ्तार कर लिया।

जमकर शराब पीकर बस में चढ़ा युवक

पुलिस के मुताबिक, गुजरात में जितेंद्र कुमार एक प्राइवेट जॉब करता है। ग्वालियर आने के लिए उसने बस पकड़ी थी। गुजरात से बस में बैठने से पहले ही उसने ड्रिंक कर ली। फिर रात के 12 बजे जब उसे गर्लफ्रेंड की याद आ गई तो वह उसे बस में ही तलाशने लग गया। उसकी ऐसी अजीब हरकतों से परेशान सीट नंबर तीन पर सवार दो युवकों ने उसको पीट तक दिया।

ग्वालियर में जैसे ही बस एजी ऑफिस पुल पर पहुंची तो वह युवक बस से उतर गया। पुलिस के अनुसार झूठी सूचना देने वाले उस युवक को निगरनी में लेकर उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन