Google मनाएगा अपना 25 वां जन्मदिन,जाने यह कैसे बना इंटरनेट की दुनिया का बेताज बादशाह..

 Google’s 25th Birthday: गूगल कल यानि 27 सितंबर को अपना 25 वां जन्मदिन मनाने वाला.आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या है स्टोरी…

Google's 25th Birthday

Google Turns 25: Google वो नाम है जिससे सभी भली भांति परिचित हैं,इंटरनेट सर्च इंजन के रूप में गूगल सबसे बड़ा प्लेटफार्म है. दुनिया भर से कई करोड़ यूजर्स हर दिन इस सर्च इंजन का उपयोग करते हैं. Google के लिए 27 सितंबर का दिन खास है क्योंकि वह अपना 25वां जन्मदिन मनाएगा. 

 अपने जन्मदिन के खास मौके पर पहले की भांति कंपनी अपना डूडल अपडेट करेगी.एक समय गूगल की शुरुआत  महज एक रिसर्च प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी, लेकिन अब के समय में Google क्या है हम अच्छी तरह से जानते हैं।

सितंबर साल 1998 में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के Larry Page और Sergey Brin नाम के दो छात्रों ने गूगल की खोज की थी. दोनों ने पहले Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन को बनाया था. 

इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च करने से पहले Larry Page और Sergey Brin दोनो ने इसे Backrub नाम दिया लेकिन बाद में Google कर दिया गया.

Google क्यों है इतना पॉपुलर?

Google आज इतना जो पॉपुलर है उसकी वजह है क्लीन यूजर इंटरफेस और दूसरा बेहतर सर्च रिजल्ट.इन्ही के चलते कंपनी हर बार सफलता की ऊंचाई चढ़ती गई। 

कंपनी को जैसे-जैसे फंडिंग मिलती गई, हर बार उसने खुद को बेहतर करने के लिए नए-नए प्रोडक्ट और फीचर्स लॉन्च किए और सर्च इंजन की दुनिया में अपनी बादशाहत का सिक्का चलाया।

 GMail, YouTube समेत मोबाइल के लिए कई और एंड्राइड सिस्टम पेश कर Google ने बाजार में अपनी धाक जमाई, आज हम सभी इन्ही सर्विसेस का इस्तेमाल करते हैं.

 हाल ही में AI के दौर में गूगल ने भी खुद को अपडेट करते हुए Bard लॉन्च किया है जो की एक AI टूल है.

Google का Birthday कब है?

Google का Birthday पहले अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता था. सबसे पहली बार 7 सितंबर को, फिर 8 और उसके बाद 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया।

 लेकिन आखिर में कंपनी ने 27 सितंबर को Google का जन्मदिन आधिकारिक तौर पर मनाने की घोषणा की क्योंकि इसदिन कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर पेज सर्च नंबर का नया रिकॉर्ड कायम किया था. यानि की 1,2,3,4 आदि जो हमे गूगल पेज के सबसे नीचे नजर आता है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन