July 14, 2026
NEET से पहले Telegram पर लगा बैन, अब कोर्ट पहुंची कंपनी, मचा हड़कंप
Advertisement Banner

NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले Telegram पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को लेकर मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। Telegram ने केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार कर ली है।

केंद्र सरकार ने NTA और शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर 22 जून तक Telegram की सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया था। सरकार का कहना है कि कुछ लोग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कथित पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए कर रहे थे, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बन रही थी।

इसके अलावा सरकार ने Telegram को 30 जून तक भारतीय यूजर्स के लिए पुराने मैसेज एडिट करने की सुविधा बंद करने का निर्देश भी दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ लोग पहले सामान्य मैसेज पोस्ट कर बाद में उसमें बदलाव करके प्रश्नपत्र जोड़ देते थे और फिर पेपर लीक होने का दावा करते थे।

जानकारी के अनुसार, Telegram पर कई ऐसे चैनल भी सक्रिय थे जो पैसे लेकर परीक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा कर रहे थे। NTA का कहना है कि लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसी गतिविधियां नहीं रुक रही थीं, इसलिए परीक्षा अवधि के दौरान सीमित समय के लिए यह कदम उठाया गया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन