Ghaziabad news: तीन महीने पहले हुई थी लव मैरिज,अब पति के अचानक मौत से, पत्नी ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम…

Ghaziabad news: तीन महीने पहले ही हंसी खुशी से हुई अभिषेक और अंजलि की लव मैरिज हुई थी,जिसमे दोनों ने साथ जीने मरने का वादा किया था,लेकिन महज 3 महीने के उनके वैवाहिक जीवन में मौत का मातम छा गया….

अच्छा खासा दोनो का वैवाहिक जीवन खुशी खुशी बीत चल रहा था.जिसके बाद सोमवार को वे दोनों घूमने निकले. वहीं, पति को अचानक से हार्टअटैक आ गया. और अस्‍पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.लेकिन जैसे ही शव घर पहुंचा तो रोटी बिलखती उसकी पत्नी अंजलि सातवीं मंजिल से कूद पड़ी,जिसके बाद उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार, वैशाली सेक्‍टर तीन के अलकायना सोसाइटी के सातवीं मंजिल में बने फ्लैट में मृतक अभिषेक और अंजिल रहते थे. एक एनजीओ में अभिषेक सीनियर के पद पर कार्यरत था. तीन महीने ही सभी की सहमति से उन्होंने लव मैरिज की थी…

बीते सोमवार सुबह दोनों चिडि़याघर घूमने निकले, वहीं पर घूमने के दौरान अभिषेक को अचानक से हार्ट अटैक आ गया. जहां लोगों की सहायता से उसे अस्‍पताल पहुंचाया गया और अंजलि वापस घर आ गयी थी.अभिषेक को लेकिन बचाया नहीं जा सका।

सोमवार की रात करीब 10 बजे अभिषेक का शव जब घर पहुंचाया गया तो, यह देख उसकी पत्नी अं‍जलि खुद को संभाल नहीं पा रही थी,जोर जोर से रोते हुए चिल्‍लाने लगी थी कि ‘अभिषेक तुम्‍हारे बिना जिंदा नहीं रहना’. सारे परिजन उसे समझाने लगे, इसी बीच वह भागती हुई बालकनी की ओर गयी और सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

शोक में डूबे सभी परिजन बेटे का शव छोड़ फिर अं‍जलि को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्‍पताल रेफर कर दिया गया, जहां आज उसने भी दम तोड़ दिया. आसपास के लोग ये भी कहते दिखे की दोनों ने साथ जीने-मरने की जो कसमें खायी थी, उसे उन्होंने पूरा भी किया.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन