elvish yadav ने एक शख्स को जड़ा जोर का थप्पड़, हुआ हंगामा,बोले- ‘उसने मुझे…’

‘Bigg Boss OTT 2’ के विनर एल्विश यादव खूब चर्चा में हैं, वजह है जयपुर के रेस्टोरेंट में हुआ थप्पड़ कांड, elvish ने एक व्यक्ति को गुस्से में जोर का थप्पड़ जड़ दिया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है..

यूट्यूबर Elvish Yadav Bigg Boss में भाग लेने के बाद से और भी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं,लेकिन इसी के साथ उनके कंट्रोवर्सी में भी इजाफा हुआ है।

Elvish कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखे हैं लेकिन फिलहाल तो वे अपने काम से ज्यादा बुरे कारणों से से सुर्खियों में आए हैं. उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर के एक रेस्टोरेंट में elvish yadav ने एक व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ मार दिया. दरअसल, खबर अनुसार,उस अनजान व्यक्ति ने एल्विश यादव और उसके परिवार पर गलत कमेंट किया था,उसी से तिलमिलाकर एलविश ने उसे थप्पड़ जड़ा था।.

थप्पड़ कांड पर Elvish Yadav ने शेयर किया वीडियो

इस मामले पर elvish ने एक वीडियो साझा किया और बताया है की उस व्यक्ति को थप्पड़ मारने पर उनको कोई अफसोस नहीं है.

एल्विश ने कहा की, ‘भाई, देखो, मैटर ये है, ना मुझे कोई शौक है लड़ाई करने का,और न हाथ उठाने का है. अपने काम से काम रखता हूं मैं . सामान्य इंसान हूं और जो कोई भी फोटो खिंचवाने के लिए कहता है, मैं खुशी से खिंचवा लेता हूं, बस यही चाहते हैं की आराम से फोटो ले.लेकिन, जो भी कोई पीछे से कमेंट पास करने वाले होते है, फिर उन्हें बख्शते नहीं. मैं उनको नहीं बख्शता.’

एल्विश आगे कहते है, ‘तुम्हे नजर आ रहा है कि पुलिस भी साथ में चल रही है और कमांडो भी हैं कि कुछ गलत किया और किसी को कोई पता नहीं चलेगा. लेकिन मुझे यदि कोई मां-बहन की गाली देता है तो उसे मैं नहीं छोड़ूंगा. मुझे बोला उसने और मैंने जाके उसे दे दिया.उसने गाली दी तो मैंने उसे थप्पड़ड जड़ दिया. अपने स्टाइल से हैं. वो यदि मुंह से बोलता है,तो हम मुंह से नहीं बोल पाते हैं भाई.’

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन