Delhi Kalkaji Temple में दर्दनाक हादसा,जागरण के दौरान स्टेज गिरने से कई लोग घायल…

Delhi Kalkaji Temple में हुए इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. वीडियो में बॉलीवुड के फेमस सिंगर B Praak भजन गाते दिख रहे हैं तभी अचानक से स्टेज गिर पड़ता है…

Delhi Kalkaji Temple परिसर में आयोजित जागरण के बीच स्टेज टूटने की वजह से एक महिला की मौत, जबकि 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

खबर अनुसार, ये घटना देर रात करीब साढ़े बारह बजे के पास हुई है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के ही अस्पातल में भर्ती करा दिया है. जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है. बताया गया है कि माता के जागरण के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी.

Delhi Kalkaji Temple के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बॉलीवुड के दिग्गज गायक B Praak भजन गाते नजर आ रहे हैं,तभी अचानक से नीचे बैठे कुछ लोगों पर स्टेज का एक हिस्सा गिर जाता है. फिलहाल उन सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

सिंगर B Praak ने भी घटना पर जताया दुख

कालकाजी मंदिर की घटना पर सिंगर B Praak ने भी अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया है.जिसमे उन्होंने बताया कि जिस दौरान ये घटना हुई उस वक्त वे वहां भजन गा रहे थे।.

प्रशासन से नहीं ली गई थी अनुमति

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “महंत परिषर, Delhi Kalkaji Temple में माता जागरण का आयोजन रखा गया था, पिछले 26 वर्षों से ऐसा आयोजन होता आ रहा है. आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी.

हालांकि, कानून व्यवस्था स्थिर बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी की तैनाती थी. रात के करीब साढ़े 12 बजे वहां पर 1500-1600 लोगों की भारी भीड़ जमा थी.”

अधिकारियों ने जानकारी दी कि आयोजकों और कुछ VIP के बैठने हेतु मुख्य मंच के पास एक ऊंचा मंच बनवाया गया था. जिसका चबूतरा लोहे और लकड़ी के फ्रेम से बना हुआ था. इस मंच पर बैठे/खड़े लोगों का वजन स्टेज सहन नहीं कर पाया . जिसकी वजह से रात के करीब 12.30 बजे, यह ऊंचा मंच नीचे की ओर झुक गया और मंच के नीचे बैठे कुछ लोगों को चोटें आईं.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन