टी20 टीम में Rohit-Virat की वापसी पर हो रही आलोचनाओं पर युवराज ने कहा – कुछ तो लोग कहेंगे…

Rohit-Virat की टी20 world Cup से महज पांच महीने पहले भारतीय टी20 टीम में वापसी के बाद से लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कुछ लोग जहां अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के इस कॉल का समर्थन करते दिख रहे है, तो वहीं कुछ ने 2022 टी20 world Cup में सेमीफाइनल से भारत के बाहर होने के बाद से अनुभवी खिलाड़ियों के लंबे समय तक नहीं खेलने और अचानक से वापसी करने के फैसले पर सवाल खड़े किए है।

हालांकि, सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने इन आलोचकों को अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। गाने के अंदाज में ही उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

2022 में एडिलेड में भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले के 14 महीने बाद Kohli और Rohit पहली बार टी20 में साथ खेलते नजर आएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में होने वाले दूसरे टी20 में दोनों साथ खेलते दिख सकते हैं। रोहित पहले मैच में खेलते दिखे थे, वहीं,निजी कारणों से कोहली ने पहले मैच से दूरी बनाई थी।

अब जब दोनो की वापसी हो चुकी है तो कई पूर्व दिग्गजों और विशेषज्ञों ने उनकी वापसी पर सवाल उठाए हैं कि क्या ये टीम में युवा प्रतिभाओं में निवेश करने को लेकर एक उचित कदम है?

हालांकि, Yuvraj को लोगो की ऐसी बातो का बुरा लगा। और उन्होंने इसे फिल्म ‘अमर प्रेम’ के सुपरहिट गाने के जरिए अपने शब्द बयां किए, उन्होंने कहा- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…

साथ ही युवी ने दोनों खिलाड़ियों के एक साल से भी ज्यादा समय तक प्रारूप से बाहर रहने के पीछे की वजह भी बताई।

युवी ने कहा, ‘ऐसा इस कारण है क्योंकि वे तीनों प्रारूपों के लिए खेलते हैं। इसी के चलते 14 महीने बाद लौटे हैं।  आप यदि तीनों प्रारूपों में खेलते हैं तो अपने कार्यभार का प्रबंधन आपको करना होगा। यह चयनकर्ताओं के लिए एक सवाल है।’

कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में युवराज ने आगामी t20 world cup के लिए कप्तान के रूप में रोहित का सपोर्ट किया।

हालांकि चर्चा इन बातो पर भी हो रही है कि जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपनी चाहिए या नहीं।इसकी चर्चा तब भी हुई थी जब रोहित इस प्रारूप से बाहर थे और उनके विश्व कप टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी पर भी संदेह था।

युवी ने इसपर कहा की, ‘मैं यह कह सकता हूं कि रोहित बेहतरीन कप्तान हैं। IPL की पांच ट्रॉफी उन्होंने जीती हैं। (विश्व कप) फाइनल तक वह हमें ले गए।

भारत के हमारे श्रेष्ठ कप्तानों में से वे एक रहे हैं। उनके कार्यभार का हमें प्रबंधन करना होगा। मुझे इस समय जानकारी नहीं है की हार्दिक की फिटनेस को लेकर क्या स्थिति है। यह चयनकर्ताओं का निर्णय है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन