शी जिनपिंग को हुआ क्या? PM मोदी ने भाषण रोककर पूछा हाल, रात के डिनर में भी नहीं दिखे

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक छोटी-सी गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में जिनपिंग नहीं पहुंचे। इसके बाद उनकी तबीयत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, दोनों देशों की ओर से उनकी गैरमौजूदगी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

इससे पहले सम्मेलन के दौरान भी एक ऐसा पल आया था, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन दे रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शी जिनपिंग पर पड़ी। पीएम मोदी ने कुछ पल के लिए भाषण रोका और चीनी राष्ट्रपति के साथ मौजूद अनुवादक से उनका हाल पूछा।

पीएम मोदी ने जानना चाहा कि क्या जिनपिंग ठीक हैं। इसके बाद शी जिनपिंग ने सिर हिलाकर जवाब दिया और प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन आगे जारी रखा।

थकान को बताया जा रहा वजह

जिनपिंग के डिनर में नहीं पहुंचने के पीछे अभी तक कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, एक सूत्र के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद थक गए थे और आराम करने के लिए होटल लौट गए।

गौर करने वाली बात यह भी है कि डिनर से दूरी के बावजूद जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। यानी उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सामने आ रही चर्चाओं के बीच दोनों नेताओं की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई।

चीन से दिल्ली तक व्यस्त रहा जिनपिंग का दिन

शी जिनपिंग शनिवार सुबह चीन से रवाना हुए और दोपहर में दिल्ली पहुंचे। इसके बाद ब्रिक्स सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक भी की। कम समय में लगातार कार्यक्रमों के चलते उनके व्यस्त शेड्यूल की भी चर्चा हुई।

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने जिनपिंग का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने रामनाथस्वामी मंदिर से जुड़े 1212 खंभों वाले कॉरिडोर की तस्वीर के सामने हाथ मिलाया। पीएम मोदी ने इस कॉरिडोर की खासियत और उसकी बनावट के बारे में भी जिनपिंग को जानकारी दी।

फिलहाल, शी जिनपिंग की तबीयत को लेकर किसी बीमारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए उनकी असहजता या डिनर में अनुपस्थिति को सीधे तौर पर बीमारी से जोड़ना सही नहीं होगा।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य