
रायपुर। देवेंद्र नगर इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसके बाद संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इशवा लग्जरी स्पा सेंटर की जांच की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा पर युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया।
इस मामले में देवेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ PITA Act की धारा 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले में आगे बढ़ते हुए 11 सितंबर को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम सेंटर पहुंची और उसे सील कर दिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
