चेहरा ढककर आए चोर, बलौदाबाजार में कृषि केंद्र से डेढ़ लाख पार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बलौदाबाजार। रात के अंधेरे में रेनकोट पहनकर कृषि दवाई दुकान में घुसा चोर नगदी लेकर फरार हो गया। बलौदाबाजार जिले के अमेंरा गांव में हुई इस चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम पार हुई है। CCTV फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ आरोपी

मामला पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेंरा का है। यहां मुख्य मार्ग पर स्थित शिवम कृषि केंद्र में बुधवार 9 सितंबर की रात करीब 1 बजे दो चोर पहुंचे थे। दोनों मोटरसाइकिल से आए थे।

CCTV के अनुसार, एक आरोपी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। वहीं दूसरा रेनकोट पहनकर दुकान में घुस गया। उसने शटर का ताला तोड़ने के बाद नगदी रखने वाली पेटी को भी तोड़ा और उसमें रखे करीब 1.5 लाख रुपये लेकर दोनों मौके से निकल गए।

शिकायत के बाद फॉरेंसिक टीम ने की जांच

चोरी का पता चलने पर दुकान संचालक छवि साहू ने पलारी थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने दुकान और आसपास के क्षेत्र में जांच की है। हालांकि, अभी तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

रेनकोट के कारण पहचान करना मुश्किल

पुलिस के सामने इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों की पहचान है। रेनकोट पहनने और चेहरा ढकने की वजह से CCTV फुटेज में उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

बताया जा रहा है कि जिले में रेनकोट पहनकर चोरी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले सिटी कोतवाली क्षेत्र के दशहरा मैदान स्थित जनरल स्टोर में भी इसी तरह चोरी की घटना हुई थी।

लगातार सामने आ रही वारदातों से व्यापारियों में चिंता है। पुलिस CCTV और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य