KBC में छाया छत्तीसगढ़ का लाल, योगेश साहू ने जीते 50 लाख; 1 करोड़ पर…

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बलौदाबाजार के योगेश साहू इन दिनों चर्चा में हैं। 23 साल के योगेश ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में शानदार खेल दिखाते हुए 50 लाख रुपये जीत लिए। वह 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे, लेकिन जोखिम लेने के बजाय उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया।

योगेश के KBC से लौटने पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर लोगों ने उनका स्वागत किया। ग्राम टेहका निवासी योगेश की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं।

IAS बनने का लक्ष्य, 1.5 लाख की नौकरी छोड़ी

योगेश ने IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वहां टॉपर भी रहे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें 1.5 लाख रुपये महीने की नौकरी मिली थी। हालांकि, IAS बनने के लक्ष्य के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

योगेश UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर चुके हैं और अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। वह मोबाइल और सोशल मीडिया से भी दूरी रखते हैं।

50 लाख के सवाल ने दिलचस्प मोड़ लिया

KBC में 50 लाख रुपये के सवाल में योगेश के सामने पांच शहरों और वर्षों से जुड़ी एक पहेली रखी गई। इसमें कोलकाता-1913, ?-1930, स्कोप्जे-1979, शांतिनिकेतन-1998 और विदिशा-2014 दिया गया था।

चार विकल्पों में त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली शामिल थे। योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ ली। तमिलनाडु का संकेत मिलने के बाद उन्होंने कनेक्शन समझ लिया।

योगेश ने तिरुचिरापल्ली को जवाब चुना। यह सीवी रमन का जन्मस्थान है और उनका जवाब सही निकला। इसके बाद 1 करोड़ रुपये का सवाल सामने था, लेकिन योगेश ने 50 लाख रुपये लेकर खेल से बाहर होना चुना।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन