बेंगलुरु: बंद घर से मिला महिला का कंकाल, बेटी ने एक साल से नहीं की थी बात

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Bengaluru woman skeleton: बेंगलुरु के बागलगुंटे इलाके में एक बंद डुप्लेक्स घर से 52 वर्षीय दाक्षायिनी का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत करीब एक साल पहले हुई थी। महिला घर में अकेली रहती थीं और उनके शव के बारे में लंबे समय तक किसी को पता नहीं चला।

पुलिस जांच में सामने आया कि दाक्षायिनी की बेटी और दामाद करीब एक साल से उनसे मिलने नहीं आए थे। बेटी ने पुलिस को बताया कि मां से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई। गुस्से में दाक्षायिनी ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था।

जानकारी के मुताबिक, दाक्षायिनी के पति उमेश की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। बाद में उनके बेटे की कैंसर से मौत हो गई। इसके बाद वह अकेली रह रही थीं और कथित तौर पर डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

घर अंदर से बंद था और महिला का शव कमरे में पड़ा-पड़ा कंकाल में बदल गया। बागलगुंटे पुलिस ने घर की तलाशी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब महिला की मौत की सही वजह और यह पता लगाने में जुटी है कि इतने लंबे समय तक किसी को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन