July 5, 2026
UK07 राइडर का बड़ा खुलासा: बेच डालीं करोड़ों की बाइकें!
Advertisement Banner

बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर यूके07 राइडर (अनुराग डोभाल) एक बार फिर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले तक सुर्खियों में रहे अनुराग ने अब अपने नए व्लॉग में ऐसी बात कही जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

हाल ही में सामने आए व्लॉग में अनुराग अपने देहरादून वाले घर में नजर आए, जहां उन्होंने अपने पुराने लग्जरी गैराज की झलक भी दिखाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानियों के चलते उन्हें अपनी महंगी बाइक्स बेचनी पड़ीं, जिनकी कुल कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है।

अनुराग ने कहा कि पहले उनके पास कई कीमती बाइकें थीं, लेकिन समय के साथ हालात ऐसे बने कि ज्यादातर बाइकें बेचनी पड़ीं। अब उनके पास सिर्फ दो बाइकें ही बची हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जिस “साम्राज्य” को उन्होंने खड़ा किया था, वह अब लगभग खाली हो चुका है और गैराज भी पूरी तरह खाली कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में आर्थिक अस्थिरता काफी बढ़ गई थी और खर्चों को संभालने के लिए उन्हें अपने कई प्रॉपर्टी और सामान से समझौता करना पड़ा। फिलहाल वह फिर से अपनी जिंदगी और करियर को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले मार्च में भी अनुराग डोभाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और मानसिक तनाव की बात कही थी। इसके बाद उनका एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह तेज रफ्तार कार चलाते दिखे थे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में वह घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

अब ठीक होकर वह दोबारा व्लॉगिंग पर लौट चुके हैं, लेकिन अपने हालिया खुलासे के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन