गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: दो हिस्सों में टूटा पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर स्थित बांसाझाल पुल अचानक भरभराकर टूट गया। उसी समय एक यात्री बस पुल पार कर रही थी, जो टूटे हिस्से के बीच फंस गई। राहत की बात रही कि बस नदी में नहीं गिरी और सभी यात्रियों की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि बस पुल के बीच पहुंची ही थी कि अचानक तेज आवाज के साथ पुल का हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते पुल दो भागों में बंट गया और बस आगे बढ़ने से पहले ही टूटे किनारे पर रुक गई। घटना के बाद बस में सवार लोगों में दहशत फैल गई। चालक और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुल टूटने से बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक और मनेंद्रगढ़ की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मध्य प्रदेश के जबलपुर से जुड़ने वाला संपर्क भी बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात शुरू कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अगली सूचना तक इस मार्ग का उपयोग न करें।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन