

राजनांदगांव। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा ने 4 थाना प्रभारियों (TI), 1 उप निरीक्षक (SI) और 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI) का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह बदलाव जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस प्रशासन के कामकाज में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अब अपने-अपने नए क्षेत्रों में कार्य करेंगे।






