

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है। वीडियो में एक स्ट्रे डॉग के साथ कथित तौर पर किए गए दुर्व्यवहार को देखकर उन्होंने इसे शर्मनाक बताया।
वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव एक इवेंट में फोटो खिंचवा रहे हैं। उनके पास एक आवारा कुत्ता बैठा दिखाई देता है। पहले कुत्ते को हटाने की कोशिश की जाती है, लेकिन जब वह नहीं हटता तो एक व्यक्ति उसे पैर से धक्का देकर हटाता है। इसके बाद एक महिला भी कुत्ते के साथ गलत व्यवहार करती नजर आती है।
इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “ये लोग आखिर हैं कौन? और ये आदमी कौन है जो वहां खड़ा होकर पोज दे रहा है? घिनौना।” हालांकि, उन्होंने पोस्ट में खेसारी लाल यादव का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

मलाइका लंबे समय से पशु अधिकारों की समर्थक रही हैं और अक्सर स्ट्रे डॉग्स की देखभाल करती नजर आती हैं। इसलिए यह घटना उन्हें बेहद परेशान करने वाली लगी। फिलहाल, इस मामले पर खेसारी लाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





