

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कोटवार की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देवभोग तहसील के खुटगांव ग्राम पंचायत में नई नियुक्ति के विरोध में 100 से ज्यादा ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंच गए और फैसले पर आपत्ति जताई।
ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि कोटवार के पद पर ऐसी महिला की नियुक्ति की गई है, जो इस पद के लिए पात्र नहीं है। उनका दावा है कि पूर्व कोटवार गुलाब बघेल के निधन के बाद उसी परिवार के योग्य सदस्य को नियुक्त किया जाना चाहिए था। ग्राम सभा में भी इसी नाम की सिफारिश की गई थी, लेकिन आरोप है कि नियमों को नजरअंदाज कर दूसरे परिवार की महिला को पद दे दिया गया।
तहसीलदार ने क्या कहा?
मामले को लेकर गांव के सरपंच ने जरूरत पड़ने पर कमिश्नर कार्यालय और अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। वहीं, तहसीलदार का कहना है कि नियुक्ति पूरी तरह नियमों और उन्हें मिले अधिकारों के अनुसार की गई है।





