July 15, 2026
भिलाई: खाना देर से बना, तो पति ने किया पत्नी पर गैंती से वार
Advertisement Banner

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला को गंभीर चोटें आई थीं, जिसे इलाज के लिए श्री शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

घटना उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी गांव की है। यहां की रहने वाली गुलाब बाई कुर्रे ने 20 अप्रैल 2025 को थाने में अपने पति जागेंद्र कुर्रे के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। गुलाब बाई ने बताया कि 12 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे उसका पति नशे की हालत में घर आया था। उस समय तक खाना नहीं बना था। जब उसने खाना मांगा और गुलाब बाई ने कहा कि अभी खाना नहीं बना है, तो इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

गुस्से में आकर जागेंद्र ने घर में रखी लोहे की गैंती उठाई और गुलाब बाई पर हमला कर दिया। उसने तीन बार वार किया, जिसमें एक वार सीने और दूसरा बाएं पैर में लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। लोगों ने गंभीर हालत में गुलाब बाई को अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के बाद होश में आने पर गुलाब बाई ने 20 अप्रैल को थाने पहुंचकर पति के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन