56 मौतों का हिसाब.. हाईकोर्ट ने 38 आतंकियों की फांसी रखी बरकरार!

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

करीब 18 साल पहले अहमदाबाद को दहला देने वाले सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पेशल कोर्ट द्वारा 38 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा को सही ठहराया है। वहीं, 11 अन्य दोषियों की उम्रकैद भी बरकरार रहेगी।

हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का भी आदेश दिया है। फैसले के मुताबिक, धमाकों में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और 200 से ज्यादा घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह मामला 26 जुलाई 2008 का है, जब अहमदाबाद में कुछ ही समय के भीतर 21 जगहों पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इन धमाकों ने पूरे शहर को दहला दिया था। हमलों में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच में सामने आया था कि बम साइकिलों पर रखे टिफिन बॉक्स में छिपाकर लगाए गए थे। हमलावरों ने बसों, बाजारों और अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया था।

जांच एजेंसियों ने इस मामले में 78 लोगों को आरोपी बनाया और 35 अलग-अलग मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत का गठन किया गया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद फरवरी 2022 में स्पेशल कोर्ट ने 49 लोगों को दोषी ठहराया था। इनमें 38 को फांसी और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि 28 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

स्पेशल कोर्ट के फैसले को दोषियों ने गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। इसके साथ ही पीड़ितों के मुआवजे का आदेश भी जारी किया गया है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य