July 6, 2026
छत्तीसगढ़: वीडियो बनाने पहुंचे थे युवक, लेकिन हाथी ने ऐसा दौड़ाया कि मच गई भगदड़
Advertisement Banner

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सिंघरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक दंतैल हाथी आबादी के पास पहुंच गया। हाथी को देखने और उसका वीडियो बनाने पहुंचे कुछ युवकों को अचानक हाथी ने दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए लोग चप्पल-जूते तक छोड़कर भाग गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हाथी के गांव के पास आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तभी हाथी अचानक आक्रामक हो गया और लोगों की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी तरफ आता देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

सूचना मिलते ही वन विभाग, हाथी मित्र दल और स्थानीय युवा मौके पर पहुंचे। वन अमले ने गांव में मुनादी कर लोगों से रात में घरों से बाहर नहीं निकलने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

फिलहाल, वन विभाग की टीम हाथी की हर गतिविधि पर नजर रख रही है और उसे सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने की कोशिश कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन