धमतरी: बर्न वार्ड में भर्ती युवती ने बाथरूम में लगाई फांसी : Dhamtari hospital suicide case ।News4u36

धमतरी: बर्न वार्ड में भर्ती युवती ने बाथरूम में लगाई फांसी : Dhamtari hospital suicide case

Mkyadu
2 Min Read

Dhamtari hospital suicide case: धमतरी में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बाथरूम में उसकी लाश मिलने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, कोंडागांव की रहने वाली 20 वर्षीय दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। कुछ दिन पहले अपने कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक दिन से अस्पताल में भर्ती थी और उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। जब महिला प्रसाधन की जांच की गई तो अंदर युवती का शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला।

घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन