नकटी गांव पर सियासत तेज! भूपेश बघेल के आरोप पर अरुण साव का आया जवाब

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं के बीच मतभेद हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर गए, इसलिए अगले ही दिन उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया।

भूपेश बघेल के बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अपनी पार्टी पर ध्यान दें और बीजेपी नेताओं को आपस में लड़ाने की कोशिश न करें।

अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर बैठक हुई है। इसमें खिलाड़ियों के सम्मान और खेलों के विकास से जुड़े अहम फैसलों पर चर्चा की जाएगी।

साहू समाज की बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने बताया कि धर्मांतरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और लोगों को जागरूक रहने की बात कही गई।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों से ज्यादा अपने नेताओं के आपसी विवाद में उलझी हुई है। केवल प्रशिक्षण शिविर करने से हालात नहीं बदलेंगे।

ग्रामीण विकास की नई व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि इससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पंचायतों को ज्यादा अधिकार मिलेंगे और विकास कार्य अधिक पारदर्शी तरीके से होंगे। उनके मुताबिक डिजिटल व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन