June 30, 2026
इंग्लैंड की बढ़ेगी टेंशन! वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर गावस्कर का बड़ा बयान
Advertisement Banner

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Sunil Gavaskar का मानना है कि 15 वर्षीय युवा ओपनर Vaibhav Suryavanshi को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि वैभव का बेखौफ खेल इंग्लैंड की टीम के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।

हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में वैभव को मौका नहीं मिला था। टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी थी, लेकिन गावस्कर का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ बिताया गया समय वैभव के लिए काफी फायदेमंद रहा है।

सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वैभव पहले टी20 में खेलेंगे। उनके मुताबिक नई सीरीज की शुरुआत एक युवा और आक्रामक बल्लेबाज के साथ करना भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मौजूदा ओपनिंग जोड़ी Abhishek Sharma और Sanju Samson ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए टीम संयोजन बदलना आसान नहीं होगा।

आयरलैंड दौरे पर वैभव को इसलिए मौका नहीं मिला क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया था। हालांकि हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग भी उठ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें मौका मिलता है या नहीं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन