June 27, 2026
रायपुर: ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं का पिता दिखाने के आरोप पर मचा विवाद
Advertisement Banner

रायपुर: सोशल मीडिया पर वायरल एक AI वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि एक क्रिश्चियन संगठन से जुड़े फेसबुक पेज पर ऐसे वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिनमें ईसा मसीह (यीशु) को हिंदू देवी-देवताओं से श्रेष्ठ या उनका पिता बताया गया है। इस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करती है और समाज में तनाव पैदा कर सकती है। उन्होंने विवादित वीडियो को तुरंत हटाने और इन्हें बनाने व शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन जल्द ही पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपेगा।

फेसबुक पेज पर लगे आरोप

हिंदू संगठनों का दावा है कि “From Heaven To Earth” नाम के फेसबुक पेज पर कई AI से बने वीडियो अपलोड किए गए हैं। आरोप है कि इनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान राम और भगवान हनुमान से जुड़े ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जिन्हें हिंदू संगठनों ने आपत्तिजनक बताया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

साइबर सेल ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी फेसबुक पेज के मूल स्रोत, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति और अपलोड करने वाले आईपी एड्रेस की जानकारी जुटा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि यदि जांच में धार्मिक भावनाएं भड़काने या कानून का उल्लंघन करने के सबूत मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवादित सामग्री को बिना पुष्टि के शेयर न करें और सोशल मीडिया पर शांति व सौहार्द बनाए रखें।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन