हीरा जड़ा कंगन, लौंडा डांस और लालू का बर्थडे... बिहार में क्यों हो रही इसकी चर्चा? ।News4u36

हीरा जड़ा कंगन, लौंडा डांस और लालू का बर्थडे… बिहार में क्यों हो रही इसकी चर्चा?

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav के 79वें जन्मदिन पर पटना स्थित आवास में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनभर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा, जबकि रात में भोजपुरी गीतों और पारंपरिक लौंडा डांस ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने अपने गीतों से समां बांध दिया। गानों पर लालू यादव, उनकी पत्नी Rabri Devi, बेटी Misa Bharti समेत परिवार और समर्थक झूमते नजर आए।

समारोह के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब गायक छोटू छलिया ने नेग की मांग की। इस पर राबड़ी देवी ने अपने हाथ से उतारकर हीरा जड़ा सोने का कंगन गायक को भेंट कर दिया। यह सम्मान पाकर गायक भावुक हो गए और उन्होंने इसे मां का प्यार बताया। उन्होंने कहा कि इस उपहार की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।

11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया में जन्मे लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन पूरे राज्य में उत्साह के साथ मनाया गया। पटना में परिवार की मौजूदगी में उन्होंने केक काटकर समर्थकों का अभिवादन किया।

राबड़ी देवी द्वारा दिए गए महंगे कंगन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्ष ने कंगन की कीमत और उसकी खरीद को लेकर सवाल उठाए हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन