July 23, 2026
ताजा कब्र देख गांव में फैली दहशत… लेकिन सच्चाई निकली बिल्कुल अलग
Advertisement Banner

धमतरी। बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव में खेत में ताजा कब्र मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। कब्र में महिला का शव होने की खबर फैलते ही हत्या की आशंका जताई जाने लगी और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई, जो 30 मई से लापता बताई जा रही थी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आया, लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और ही निकली।

पुलिस जांच और जिला अस्पताल के रिकॉर्ड की पड़ताल में पता चला कि बिंदा बाई की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उनके पति ने शव को घर के पीछे स्थित बाड़ी में दफना दिया था।

जांच में यह भी सामने आया कि परिवार का पिछले कई वर्षों से गांव में सामाजिक बहिष्कार चल रहा है। इसी वजह से पारंपरिक अंतिम संस्कार नहीं किया गया और शव को घर के पीछे दफनाया गया।

पुलिस ने अस्पताल के दस्तावेजों और अन्य तथ्यों का सत्यापन करने के बाद साफ किया है कि मामले में हत्या या किसी आपराधिक घटना के कोई सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन