अस्पताल में नशे में पहुंचा डॉक्टर! मरीज के परिजनों से भिड़ा, वीडियो वायरल ।News4u36

अस्पताल में नशे में पहुंचा डॉक्टर! मरीज के परिजनों से भिड़ा, वीडियो वायरल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोंडागांव। जिले के केशकाल अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने और मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र भोयर पर आरोप है कि वे नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से उपचार करने की गुजारिश की, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से इंकार कर दिया और विवाद करने लगे।

मरीज के बेटे वसीम मेमन ने बताया कि वे अपने बीमार पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर से इलाज की बात करने पर उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और हाथ उठाने की कोशिश भी की। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी बीएमओ और स्थानीय पत्रकारों को दी। जब पत्रकार अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उनके साथ भी कैमरे के सामने बहस और हाथापाई की कोशिश की।

अस्पताल की स्टाफ नर्स कांति मंडावी ने भी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर भोयर अक्सर शराब के नशे में अस्पताल आते हैं। इस संबंध में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

वहीं, केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं और उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पुलिस जांच कर रही है और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन