July 21, 2026
छत्तीसगढ़: सुशासन तिहार के बीच! मंच पर भिड़े भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता
Advertisement Banner

बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा के गोढी ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर सवाल उठाने लगे।

राजेंद्र शुक्ला ने किसानों को खाद नहीं मिलने, बिजली कटौती, पेयजल संकट और खराब सड़कों जैसे मुद्दों पर सरकार और प्रशासन को घेरा। उन्होंने सुशासन तिहार के आयोजन पर भी सवाल खड़े किए। इस पर विधायक धरमलाल कौशिक ने उनके आरोपों का जवाब देते हुए उन्हें राजनीतिक बयानबाजी बताया।

देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच मंच पर ही तीखी बहस शुरू हो गई। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और ग्रामीण भी हैरान रह गए। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

समर्थकों में भी बढ़ा तनाव

मंच पर हुई बहस के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच भी माहौल गरमा गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।

वीडियो को लेकर सियासी बहस तेज

वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा समर्थक इसे कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि जनता की समस्याओं को उठाने पर यह विवाद हुआ।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन